चरमराई पेयजल व्यवस्था, संकट गहराया
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में पेयजल संकट गहरा गया है। पीने के प
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में पेयजल संकट गहरा गया है। पीने के पानी के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रथम तल पर पानी पहुंचाने के लिए टुल्लू पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। किसी भी दशा में ग्राउंड एवं प्रथम तल पर पानी नहीं पहुंच रहा है।
नगर में तैनात फीटर घनश्याम का कहना है कि पेयजल आपूर्ति में फोर्स कम होने के कारण ऐसा हो रहा है। ज्ञानपुर नगर में एक ओवरहेड टैंक के अलावा तीन पंप संचालित होते हैं। पेयजल आपूर्ति की स्थिति बहुत ही बदहाल है। लिकेज को समय से ठीक नहीं किया जाता है। जलकल कर्मियों की लापरवाही के चलते नगर के लोगों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। जगह-जगह गंदा पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां पर तैनात फीटर की मनमानी के आगे नगर के लोग पंगु हो गए हैं। जानकारी होने के बाद भी वह लिकेज आदि को ठीक नहीं करता है।
जब कोई शिकायत भी करता है तो वह चेयरमेन का खास बनकर भवन स्वामियों कनेक्शन काटने की धमकी भी देता है। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर आलोक रंजन का कहना है कि इस तरह की कोई परेशानी नहीं है। भवन स्वामियों को समय से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। प्रेशर भी इतना कम नहीं रहता कि ग्राउंड तल पर पानी न पहुंच जाए।
इस संबंध में फीटर से रिपोर्ट तलब की जाएगी। अभी एक और ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हो गया है। बाउंड्रीवाल बनते ही उसे भी हैंडओवर कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरी समस्या का समाधान हो जाएगा।