पेड़-पौधों से लौटेगी हरियाली, आएगी स्वच्छता
वन महोत्सव अभियान के तहत चल रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर पंचायत खमरिया में विभिन्न स्थानों पर सागौन के 50 पौधों का रोपण किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं
जासं, खमरिया (भदोही) : वन महोत्सव अभियान के तहत चल रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर पंचायत खमरिया में विभिन्न स्थानों पर सागौन के 50 पौधों का रोपण किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर पौधारोपण किया। कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में 10 लाख से ऊपर पौध लगाने का लक्ष्य तय किया है।
इसी तरह समाजसेवी जफर खान की ओर से प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर में अशोक, शीशम, बरगद 12 पौधों का रोपण कराया गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से ही पर्यावरण स्वच्छ व संतुलित होगा। इस मौके पर शहनवाज खान, सज्जू खान, रामकुमार सेठ, कबीर खान, अमित श्रीवास्तव आदि थे।