जनता को गुमराह कर रही सरकार
पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर दो सप्ताह से प्रारंभ सपा की साइकिल संदेश यात्रा के क्रम में शुक्रवार को मेनरोड स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास से यात्रा निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। श्री यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा पिपरी शिवरामपुर पाल बस्ती पिपरी यादव बस्ती होरैयापुर मौर्यबस्ती अस्ति परसपुर तुलसीचक उमरी तक भ्रमण कर वापस हुई।
जासं, भदोही : पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को मेनरोड स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास से साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। साइकिल यात्रा पिपरी, शिवरामपुर, पाल बस्ती, पिपरी यादव बस्ती, होरैयापुर मौर्यबस्ती, अस्ति, परसपुर, तुलसीचक, उमरी तक भ्रमण कर वापस हुई। जगह जगह रुक कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई तो भाजपा सरकार के नीतियों की आलोचना की गई। इस मौके पर रामराज यादव, मुलायम यादव, सोमनाथ मौर्य, पिटू मौर्य, जिलेदार मौर्य, नरेश सरोज, दूधनाथ सरोज आदि थे।