महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकार फेल
बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खान ने कहा है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार नाकामा है। आने वाले समय में महिलाएं ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य नाहिद लारी खान ने कहा है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार नाकाम है। आने वाले समय में महिलाएं ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि अकेले महिला हेल्पलाइन 1090 पर प्रदेश भर में प्रति दिन करीब 800 मामले उत्पीड़न के आते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर रायबरेली में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता परिवार संग पैदल चलकर लखनऊ इच्छा मृत्यु मांगने आई। युवतियों ने सीएम हाउस के सामने धरना दिया। उन्नाव,रेप पीड़िता को जिदा जलाने, चित्रकूट पुलिस चौकी के अंदर युवती से रेप,उरई में युवती को ते•ाब फेंक दिया गया। यूपी में प्रतिदिन महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। चेताया कि महिलाओं पर हो रहे जुल्म पर अंकुश नहीं लगा तो सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।