बालिकाओं को किया जागरूक, दी योजनाओं की जानकारी
मिशन शक्ति फेज- 4.0 अंतर्गत उधवामाफी
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 05:58 PM (IST)
बालिकाओं को किया जागरूक, दी योजनाओं की जानकारी
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मिशन शक्ति फेज- 4.0 अंतर्गत उधवामाफी गांव में महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर टीम से प्रियंका गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामान्य बाल सेवा योजना, निराश्रित मिशन शक्ति आदि की जानकारी दी। महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर 1076, 1090, 1098, 181, 112, 102 के संबंध में बताया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें