गायत्री परिवार चलाएगा घर-घर पूजन अभियान
जासं लालानगर (भदोही) गायत्री परिवार घर-घर पूजन का अभियान चलाएगी। वर्ष 2024 तक देश के ह
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:45 PM (IST)
जासं, लालानगर (भदोही) : गायत्री परिवार घर-घर पूजन का अभियान चलाएगी। वर्ष 2024 तक देश के हर गांव, हर घर में गायत्री उपासना का कार्यक्रम कराकर शांति व सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। गोपीगंज नगर के डाक्टर कालोनी में गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए वाराणसी जोन प्रभारी संत प्रसेन सिंह व विशेष प्रभारी वाराणसी गंगाधर उपाध्याय ने यह जानकारी दी। साथ ही परिवार की ओर से चलने वाले अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सफलता तय करने पर चर्चा की। इस मौके पर उप जोन प्रभारी सुरेश यादव, घनश्याम राम सहित संत राधेश्याम उपाध्याय व अन्य कार्यकर्ता थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें