गांजा तस्करों पर लगा गुंडा एक्ट
अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए गए अभियान के तहत गत दिवस बरामद किए गए गांजा की तस्करी में दर्ज मुकदमे पर दो तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 05:18 PM (IST)
जासं, ऊंज (भदोही) : अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए गए अभियान के तहत गत दिवस बरामद किए गए गांजा की तस्करी में दर्ज मुकदमे पर दो तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने गत दो अक्टूबर को ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चेकप्रेम गिरी निवासी कपूरचंद उर्फ परानु सेठ व बड़ागांव, वाराणसी थाना क्षेत्र के अनेई गांव निवासी शशि कुमार शुक्ला के यहां से बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी की थी। पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुमोदन पर दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें