तहसीलों में आयोजित होंगे संपूर्ण समाधान दिवस
जासं ज्ञानपुर(भदोही) कोविड-19 में स्थगित चल रहा संपूर्ण समाधान दिवस जन समस्याओं को निस्तारित
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:26 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): कोविड-19 में स्थगित चल रहा संपूर्ण समाधान दिवस जन समस्याओं को निस्तारित करने के लिए फिर से शुरू किया गया है। पीड़ितों को मुख्यालय पर चक्कर न लगाना पड़े इसलिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता था। वैश्विक महामारी को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर अब फिर से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भदोही तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। संपूर्ण समधान दिवस पर भी कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही मास्क लगाना जरूरी होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें