Move to Jagran APP

पूर्व सांसद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सपाइयों ने ज्ञानपुर नगर स्थित घनश्यामदास गुप्त के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों व जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:05 AM (IST)
पूर्व सांसद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भदोही की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। सपाइयों ने ज्ञानपुर नगर स्थित घनश्यामदास गुप्त के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों व जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। इस मौके पर शकील दादा, संतोष यादव, मुकेश स्वर्णकार, उमेश बिद, विजय बिद, राजकुमार यादव व मनोज यादव आदि थे। बिहसपुर में सपा नेता कुंवर प्रमोदचंद मौर्य ने पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्यर्पण कर पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

इसी तरह बारी नैपुरवां गांव में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान को याद किया। कहा कि वह दलितों, पिछड़ों, गरीबों व शोषित वर्ग की सम्मान थीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिद, शैलेंद्र कुमार बिद, सुरेंद्र कुमार, सिधू देवी, फूलवंती, अजय विश्वकर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.