अलाव तापने में मारपीट, महिला घायल
जागरण संवाददाता लालानगर (भदोही) गोपीगंज थाना के जहांगीराबाद गांव में शुक्रवार की सुबह
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज थाना के जहांगीराबाद गांव में शुक्रवार की सुबह अलाव तापने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें गुड़िया 42 गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला का पुत्र शिवकुमार घर के सामने अलाव ताप रहा था। इस दौरान पड़ोसी के कुछ युवक भी अलाव तापने आ गए। किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। बेटे के पक्ष से महिला झगड़ा करने लगी। इसी में पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें