Move to Jagran APP

धान पिटाई कर अनाज घरों में लाने में जुटे किसान

धान की मड़ाई को इन दिनों किसानों में बेताबी दिख रही है। इसे देखते हुए किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर उपज को घर तक पहुंचाने में जी जान से जुटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:23 AM (IST)
धान पिटाई कर अनाज घरों में लाने में जुटे किसान
धान पिटाई कर अनाज घरों में लाने में जुटे किसान

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : धान की मड़ाई को इन दिनों किसानों में बेताबी दिख रही है। इसे देखते हुए किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर उपज को घर तक पहुंचाने में जी जान से जुटे हुए हैं।

prime article banner

महंगे खाद-बीज के रूप में भारी भरकम लागत के साथ हाड़तोड़ मेहनत कर किसानों द्वारा बोई गई धान फसल तैयार हो चुकी है। धान की कटाई व पिटाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। किसान इस बात को लेकर भी चितित दिख रहे हैं कि खेत खाली कर गेहूं की बोआई समय से कर दें। मौजूदा समय में देखा जाय तो किसान पूरे परिवार समेत जी जान से धान पिटाई में जुटे हुए हैं तो कटाई का कार्य भी तेजी से चल रहा हैं। इस वर्ष हुई अच्छी बारिश और मौसम का साथ मिलने से किसानों को धान की खेती करने में सिचाई को लेकर विशेष परेशानी नहीं उठानी पड़ी। नहर कमांड क्षेत्र के अलावा भी पिछले कई वर्षों से किसान धान की खेती में सिचाई के लिए जहां जलालत झेलते थे तो कुछ लोग धान की खेती करने से ही मुंह मोड़ लेते थे। लेकिन प्रकृति ने इस वर्ष किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया है। सोना रूपी अन्न अपने घरों में सुरक्षित लाने के लिए किसानों की बेताबी दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.