पूर्ण नहीं हो सका टीकाकरण का लक्ष्य, 50,499 किशोर वंचित
कोरोना टीकाकरण अभियान लक्ष्य पूर्ण नहीं कर सका। 15 से 18 आयु वर्ग के 110689 किशोरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन से निर्धारित अंतिम दिन 22 जनवरी तक जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम लक्ष्य पूर्ण करने में जुटी रही लेकिन 55499 किशोर टिकारण से वंचित रह गए।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोरोना टीकाकरण अभियान लक्ष्य पूर्ण नहीं कर सका। 15 से 18 आयु वर्ग के 1,10,689 किशोरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन से निर्धारित अंतिम दिन 22 जनवरी तक जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम लक्ष्य पूर्ण करने में जुटी रही लेकिन 55,499 किशोर टिकारण से वंचित रह गए।
कोरोना से सुरक्षा को चल रहे टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से चल रहा है। तीन जनवरी 2022 से किशोरों को भी शामिल कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से समय से वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्यालयों में नियमित शिविर लगाए जा रहे थे। निर्धारित समय के भीतर किशोरों को शत प्रतिशत टीका लगाने के लिए प्रशासन की ओर कोशिश भी की जा रही थी।
ऐसी तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार तक जनपद में महज 69,690 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित दुबे ने बताया कि शासन की ओर से 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जिसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।