मरम्मत के नाम, गड्ढों में ईंट भर चलाया काम
जागरण संवाददाता सुरियावां (भदोही) इंजीनियरों की बात ही निराली है। स्थानीय नगर के बाईपा
जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : इंजीनियरों की बात ही निराली है। स्थानीय नगर के बाईपास चौराहा से बाजार की ओर से जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने गड्ढा आवागमन में बाधक साबित हो रहे हैं। निर्माण को लेकर नगर प्रशासन बेपरवाह है। इंजीनियरों ने तो हद ही कर दी। मरम्मत के नाम पर गड्ढे में ईंट भर दिया। जो घातक साबित हो रहा है। बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
नगर में प्रवेश के लिए बाईपास से बाजार तक एक मात्र प्रमुख मार्ग है। जिससे पूरे दिन लोगों का खरीदारी व अन्य जरूरी काम से आवागमन लगा रहता है। समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने से बारिश के शुरुआत में ही सड़क पर सौ मीटर के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। निर्माण कराने की नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से स्थिति बद से बदतर हो गई। प्रशासन के संज्ञान में भी लाया गया। अब निर्माण कराने की बजाए ईंट भरकर जिम्मेदारी से नगर पंचायत प्रशासन ने मुक्ति ले ली, जिससे स्थानीय लागों में आक्रोश है। नागरिकों ने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।