प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी चयनित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ज्ञानपुर ब्लाक इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी चयनित
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ज्ञानपुर ब्लाक इकाई की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व मंत्री मनोज उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई, इसमें इकाई का पूर्णरूपेण गठन कर पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों में सुशील कुमार-कोषाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह, सुभाषचंद्र, राजकुमार यादव व संतोष कुमार यादव-उपाध्यक्ष, आशुतोष मौर्य, वरुणलाल सरोज, राजकुमार वर्मा, पंकज बिंद-मंत्री, दयाराम, राजमणि मौर्य, उमाशंकर केशरवानी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव-संगठन मंत्री के साथ विजय शंकर रत्ना सहित कई प्रचार मंत्री बनाए गए। ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की। इस मौके पर केके मौर्य, बाबा तिवारी आदि थे।