जिला कांग्रेस में आठ उपाध्यक्ष बने, 10 महासचिव
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) कांग्रेस को मजबूती देने के दृष्टिगत गुरुवार को जिला इकाइ
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कांग्रेस को मजबूती देने के दृष्टिगत गुरुवार को जिला इकाई का पूर्णरूपेण गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने पदाधिकारियों की घोषणा की। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष तो 10 लोगों को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमेटी में दीनानाथ दुबे, आशुतोष पांडेय, शकीला बानो, सुरेश गौतम, राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, रामश्रृंगार पाठक व रमेशचंद्र बिद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सत्येंद्र प्रकाश तिवारी महासचिव प्रशासन के साथ सुरेश प्रकाश तिवारी, मृत्यंजय पांडेय, दीपक पांडेय, पंचलाल यादव, नागेश पांडेय, सुमित सिंह, संजय जायसवाल, मनोज गौतम व जजलाल राय को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय शंकर दुबे को कोषाध्यक्ष सहित सत्येंद्र दुबे मुन्ना, मालती दुबे, प्रभात मालवीय, संतोष पाल, हाजी शहजादा समेत 21 लोगों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने में पूरी निष्ठा के साथ जुटने का संदेश दिया गया है।