शिक्षा से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। मदरसा अरबिया नजीबुल
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 04:54 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। मदरसा अरबिया नजीबुल उलूम ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बातें कहीं गई। मदरसा के स्थापना के लेकर अब तक के सफर पर रोशनी डाली गई।
प्रबंधक डा. सगीर हसन खान ने कहा कि जनाब नजीब खां वे 1928 में मदरसे की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक मदरसे में बच्चों को बेहतर तालीम देने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान हजरत नजीब खां के मजार के पास कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया तो बच्चों ने नात शरीफ का नजराना भी पेश किया। इस मौके पर मौलाना नजीर आलम, डा. बशीर हसन खां, नजीर हसन खां, शाह जफरूल यकीन, निशार अहमद आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें