जल निकासी सुविधा न होने से ताल बनी सड़क
जासं बाबूसराय (भदोही) क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से कटका जाने वाला खड़ंजा मार्ग पर पानी भ
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 05:09 PM (IST)
जासं, बाबूसराय (भदोही) : क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से कटका जाने वाला खड़ंजा मार्ग पर पानी भर गया है। जल निकासी की सुविधा न होने से सड़क ताल बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्स लेन निर्माण के समय जल निकासी के लिए सड़क के नीचे बना नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन भी चालू हो गया है। जल जमाव से डूबी सड़क से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। डूबे पानी के बीच किसी तरह आवागमन करते बगल स्थित खेतों में गिर जाते हैं। लगातार हो रही बारिश से जलजमाव से धान व अन्य फसलें भी डूब गई हैं। एनएचएआइ के प्रति लोगों ने नाराजगी जाहिर कर जल निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें