रात में गिरा पेड़, आवागमन बाधित
कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव के गोपीगंज-ज्ञानपुर के पास शुक्रवार की रात में अचानक शीशम का पेड़ भरभरा कर धराशाई हो गया। रात का वक्त होने के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन रात से ही उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। आसपास के नागरिकों ने बताया कि रात को पेड़ गिरने की जानकारी हम लोग को हो गई थी ऐसे में स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई लेकिन मौके पर सुबह तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM (IST)
जासं, गोपीगंज (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में शुक्रवार की रात अचानक शीशम का पेड़ भरभरा कर धराशाई हो गया। इसके चलते गोपीगंज से ज्ञानपुर रोड पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई लेकिन इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। सुबह भीड़ बढ़ी लेकिन वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें