पीएम किसान सम्मान निधि की दूर की त्रुटि
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए छह सौ आवेदकों के आवेदन में त्रुटि सुधार किया गया। स्थानीय विकास खंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से आयोजित शिविर में लाभ सं वंचित लोगों की त्रुटि सुधार किए जाने से लाभार्थियों को लाभ मिलने का आसार बढ़ गया है। आधार संसोधन के लिए आयोजित कैंप में भारी संख्या में किसान उपस्थित हुए। शिविर में कंप्यूटर सिस्टम से लैस कृषि विभाग से आए अधिकारी व कर्मचारियों ने छ सौ से अधिक लोगो की समस्या दूर किया।
जासं, सुरियावां/औराई (भदोही) : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ के लिए छह सौ आवेदकों के आवेदन में त्रुटि सुधार किया गया। स्थानीय विकास खंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से आयोजित शिविर में लाभ सं वंचित लोगों की त्रुटि सुधार किए जाने से लाभार्थियों को लाभ मिलने का आसार बढ़ गया है। आधार संसोधन के लिए आयोजित कैंप में भारी संख्या में किसान उपस्थित हुए। शिविर में कंप्यूटर सिस्टम से लैस कृषि विभाग से आए अधिकारी व कर्मचारियों ने छ: सौ से अधिक लोगो की समस्या दूर किया। इस दौरान उप निदेशक कृषि अरविद सिंह, डीडीओ/बीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सूरज कुमार सिंह, जसवंत सिंह व सिद्धनाथ आदि थे। इसी तरह औराई विकास खंड में भी शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों की आधार फिडिग और बैंक खाते की गड़बड़ी को दूर करने के लिए कृषि विभाग और लेखपालों की मौजूदगी में त्रुटि सुधार की गई। इस दौरान करीब 150 किसानों ने त्रुटि सुधार कराया। विभाग की ओर से 13 मार्च को फिर से कैंप लगाया जाएगा।