बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा
जागरण संवाददाता भदोही समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रव

जागरण संवाददाता, भदोही : समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को शहर के मेन रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अनिल बिद गोंडवाना व गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौड़, भागीदारी पार्टी के लखिदर प्रजापति, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के संतोष राजभर, सपा के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने विचार व्यक्त किए। रंजीत प्रजापति, अनिल ठेकेदार, रणजीत, गुड्डू पाल, राजपथ आदि थे।
Edited By Jagran