लोकतंत्र सेनानियों ने मनाया काला दिवस
आपातकाल लागू होने के दिवस को काला
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:10 PM (IST)
लोकतंत्र सेनानियों ने मनाया काला दिवस
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : लोकतंत्र सेनानी संघ ने शनिवार को आपातकाल लागू होने वाले दिवस यानि 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बैठक में सेवाशंकर मिश्र ने कहा 25 जून 1975 देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार का दिन था। स्वतंत्र भारत में तत्कालीन राष्ट्रपति की ऐतिहासिक व सबसे विवादास्पद घोषणा से देश में 21 माह तक हाहाकार मचा रहा। यह दिन देश के संवैधानिक व्यवस्था के तहत लोकतंत्र के लिए काला दिन है। भविष्य में लोकतंत्र पर किसी तरह की आंच न आने का संकल्प लिया। देश व लोकतंत्र की रक्षा को सजग रहने का आह्वान किया गया। जिला प्रभारी ओम प्रकाश देववंशी, राधेश्याम दुबे, मायाशंकर पासी, लल्लन दुबे, राम खेलावन, घनश्याम आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें