तालाब में डूबने से बालक की मौत
क्षेत्र के बिगही गांव में तालाब में डूबने से आदित्य उर्फ नथुनी(10) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदर चौहान रविवार को गांव में ही स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 06:49 PM (IST)
जासं,चौरी : बिगही गांव में तालाब में डूबने से आदित्य (10) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदर चौहान रविवार को गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे थे। उनका पुत्र आदित्य भी तालाब पर गया था। सिकंदर मछली पकड़कर बाहर फेंक रहे थे और आदित्य किनारे पर रहकर मछली इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच आदित्य अचानक फिसल कर तालाब में चला गया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि वह गहरे पानी में चला गया। मां का रो-रोककर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें