डंपर की चपेट में आने युवक की मौत, कोहराम
क्षेत्र में कोठरा ओवर ब्रिज के पास डंपर की चपेट में आने से पंकज मिश्र (30) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में पिछले छह माह में कई हादसे होने से परिजनों बदहवास हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। लोगों के घरों में चुल्हे नहीं जले।
जागरण संवाददाता, महराजगंज(भदोही): क्षेत्र में कोठरा ओवर ब्रिज के पास डंपर की चपेट में आने से पंकज मिश्र (30) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में पिछले छह माह में कई हादसे होने से परिजनों बदहवास हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। लोगों के घरों में चुल्हे नहीं जले।
औराई क्षेत्र के दीनानाथपुर कैयरमऊ गांव के पंकज मिश्र अपने पिता के अकेले संतान थे। वह जंगीगज के एक व्यापारी का डंपर अपने यहां चलवाते थे। गुरुवार को सुबह डंपर के साथ ही खुद बाइक से संवरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। डंपर में तेल भरवाने के बाद वह आगे-आगे बाइक से चल रहे थे। चालक भी डंपर लेकर पीछे- पीछे चल रहा था। कुछ दूर पर वह बाइक चलाते समय ही मुड़कर डंपर को देखने लगे। इसी बीच वह डंपर की ही चपेट में आ गए। आनन-फानन उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वाराणसी में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। एकलौता संतान की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।