Move to Jagran APP

बारिश बनी मौत, ढहे मकान, गई पति-पत्नी सहित चार की जान

आसमान में दो दिनों से छाए बादल गुरुवार की रात से ही कहर बन कर टूट पड़े हैं। करीब 20 घंटे तक हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। चौरी कंधिया गांव में कच्चा मकान ढहने से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 09:24 PM (IST)
बारिश बनी मौत, ढहे मकान, गई पति-पत्नी सहित चार की जान
बारिश बनी मौत, ढहे मकान, गई पति-पत्नी सहित चार की जान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : दो दिनों से छाए बादल गुरुवार की रात से ही कहर बन कर टूट पड़े हैं। करीब 20 घंटे तक हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। चौरी कंधिया गांव में कच्चा मकान ढहने से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। केवटाहीं में साइकिल सवार की पेड़ के नीचे और मानिकपट्टी में कच्चे मकान में दबकर एक वृद्ध की जान चली गई। दो दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए। शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होने से जन-जीवन बेहाल हो गया। सड़क से लेकर लोगों के घरों में पानी घुस गया। कचहरी, स्कूल और जिला जेल में पानी ही ही पानी हो गया। स्थिति को बिगड़ते देख जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अलर्ट जारी करते हुए दो दिनों तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

जिले भर में गुरुवार की रात से ही हो रही बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। सड़क से लेकर गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई है। भारी बारिश की वजह से चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की दलित बस्ती में कच्चा मकान गिरने से मनबोध गौतम (45) और उसकी पत्नी सीता देवी (42) की मौत हो गई जबकि बेटी पुनीता मलबे में दबने से घायल हो गई। घायल पुनीता के इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। भदोही के मानिकपट्टी में कच्चा मकान ढह गया। उसके नीचे दबकर बिज्जो भाट (70) की मौत हो गई। इसी तरह कोईरौना थानाक्षेत्र के केवटाही में साइकिल से जा रहे रमेश बिद (35) के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा खमरिया के मनऊबीर में बसंतलाल का कच्चा मकान गिर जाने से परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। सुरियावां क्षेत्र में कुसौड़ा गांव में सालिकराम गौतम और धर्मेंद्र उर्फ बुंदेल शर्मा का कच्चा मकान धराशायी हो गया। कौड़र गांव में सत्यनारायण का भी मकान बारिश से गिर गया है। गोपीगंज क्षेत्र चकनिरंजन गांव में रामकांत उपाध्याय, तिलंगा गांव में बैकुंठनाथ् दुबे, पवन दुबे, सतीश दुबे और सिकंदर दुबे का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। ऊंज और सीतामढ़ी क्षेत्र में भी बारिश से कई कच्चा मकान गिर गए। ज्ञानपुर में पुलिस लाइन के सामने और शीतल पाल तिराहे पर भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। जगह-जगह जल प्लावन होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग पूरे दिन घर से पानी निकालते रहे।

-

स्कूलों में आज भी छुट्टी

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी होने पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 27 व 28 को कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। चेताया है कि अवकाश के बाद भी स्कूल खोले गए तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधक की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.