साइबर टीम ने महिला सिपाही के खाते में वापस कराया 20 हजार
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) साइबर क्राइम टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। महिला सिपाह
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): साइबर क्राइम टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। महिला सिपाही के खाते में 20,000 रुपये वापस कराया है। साथ ही जालसाजों की तलाश में जुटी हुई।
महिला सिपाही ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाई थी कि जालसाजों ने उसके मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से लिक भेजा था। जानकारी न होने के कारण सबमिट कर दिया। सबमिट करते हुए जालसाजों ने यूपीआई ट्रांसफर कर लिया। मामला संज्ञान में आते ही साइबर क्राइम ब्रांच की टीम पूरी सक्रियता से जुट गई। पीड़ित आरक्षी की बैंक स्टेटमेंट मंगाया गया। इसके बाद यूपीआई ट्रांसफर का डिटेल इकट्ठा किया गया। जांच में पाया गया कि 20,000 रुपये केनरा बैंक से ट्रांसफर किया गया। साइबर क्राइम सेल की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए केनरा बैंक प्रबंधक से संपर्क कर संदिग्ध खाते को फ्रिज कराया। इसके पश्चात पीड़िता के खाते में धनराशि वापस कराया।