अपराध निरोधक समिति ने किया जेल का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के जेल पर्यवेक्षक पूर्वी जोन संजय श्रीवास्तव मयंक सिंह और महिला संगठन सचिव कुसुमलता श्रीवास्तव ने रविवार को जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के जेल पर्यवेक्षक पूर्वी जोन संजय श्रीवास्तव, मयंक सिंह और महिला संगठन सचिव कुसुमलता श्रीवास्तव ने रविवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। बताया कि जेल में 114 के सापेक्ष 293 बंदी हैं। इसमें महिला बंदी 19 तथा 13 बच्चे हैं।
जेल में 24 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें दो कैमरे खराब है। जेल में ठंड से बचाव के पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। बताया कि यह संस्था नारी सुधार, बाल सुधार, जेल में खान-पान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था को देखती है। समय-समय पर यह संस्था जेल का निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजती रहती है। मौके पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, मयंक सिंह, डा. भारतेन्दु द्विवेदी, नागेन्द्र दुबे, कमलेश कुमार, ललित मोहन श्रीवास्तव आदि थे।