Move to Jagran APP

रजपुरा चौराहे पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, खर्च होंगे 5.50 करोड़

गजिया ओवरब्रिज के निर्माण के बाद रजपुरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 09:43 PM (IST)
रजपुरा चौराहे पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, खर्च होंगे 5.50 करोड़
रजपुरा चौराहे पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, खर्च होंगे 5.50 करोड़

रजपुरा चौराहे पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, खर्च होंगे 5.50 करोड़

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, भदोही : गजिया ओवरब्रिज के निर्माण के बाद रजपुरा क्षेत्र शहर का प्रमुख बाजार बन जाएगा। शहर के दक्षिणी क्षेत्र के व्यवसायी तेजी के साथ रजपुरा चौराहे के आसपास शिफ्ट हो रहे हैं। इसे देखते हुए भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने रजपुरा चौराहे के पास शापिंग कांप्लेक्स का विस्तार करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में करीब सात करोड़ की लागत से 86 दुकानों का निर्माण कराया गया था वहीं अब 5.50 करोड़ की लागत से प्रथम तल का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें 54 दुकानों का निर्माण होगा।इसी बजट में दूसरे तल पर सात बड़े हाल भी बनाए जाएंगे। पूर्व में निर्मित शापिंग कांप्लेक्स की 86 में 70 दुकानें पहले ही आवंटित की जा चुकी हैं।

व्यवसायिक बाजार विकसित करने के उद्देश्य से बीडा ने शापिंग कांप्लेक्स निर्माण की योजना करीब पांच साल पहले तैयार की थी। पहले चरण में यहां 86 दुकानों का निर्माण कराया गया था। कोरोना सहित विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य पूरा होने में काफी विलंब हुआ बावजूद इसके नवंबर वर्ष 2020 में इसे पूरा किया गया था। निर्माण के दौरान ही 26 दुकानों का आवंटन कर दिया गया था जबकि शेष दुकानें बाद में ई-आक्शनिंग (नीलामी) के माध्यम से आवंटित की गईं। अब बीडा द्वारा कांप्लेक्स के विस्तार पर काम किया जा रहा है।

वर्जन

निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स रामसूरत एंड कंपनी को सौंपी गई है। 2023 तक निर्माण कार्य पूरा होगा। हालांकि दुकानों का आवंटन आनलाइन ई आक्शनिंग के माध्यम से की जाएगी।

आदित्य यादव, अवर अभियंता, बीडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.