फरियादियों थर्मल स्क्रीनिग व दिया मास्क
शासन के निर्देशानुसार कोविड केयर हेल्प डेस्क के तहत वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए बुधवार को सुरियावां थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिग एवं सेनीटाइजर तथा मास्क दिया गया। कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु सुरियावां थाने में कोविड केयर हेल्प बैनर लगाकर आने वाले फरियादियों एवं आगंतुकों को मास्क दिया गया। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर समान दूरी बना कर रहे। सुरियावां नगर में बिना मास्क आने वाले वाहन चालकों का बिना मास्क लगाने पर जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
जासं, सुरियावां (भदोही) : कोविड केयर हेल्प डेस्क के तहत वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए बुधवार को सुरियावां थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की थर्मल स्कैनिग एवं सैनिटाइजर तथा मास्क दिया गया। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सुरियावां थाने में कोविड केयर हेल्प बैनर लगाकर फरियादियों एवं आगंतुकों को मास्क दिया गया। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर समान दूरी बना कर रहें। सुरियावां नगर में बिना मास्क आने वाले वाहन चालकों का बिना मास्क लगाने पर जुर्माना भी वसूला गया।