खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगित में सोमवार को विकास खंड क्षेत्र के महुआपुर गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान खेल में मेधावी नौनिहालों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जासं, सुरियावां (भदोही) : बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सुरियावां ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को महुआपुर गांव में संपन्न कराई गई। इस दौरान संपन्न विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने करते हुए नौनिहालों का उत्साह बढ़ाया तो समापन मौके पर पुरस्कार वितरित किया। कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग पूर्व माध्यमिक स्तर में सौ व दो सौ मीटर दौड़ में अमन गौतम-प्रथम, चार सौ व छह सौ मीटर दौड़ में निकेश पटेल-प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में रूबी उपाध्याय, दो सौ मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम तो चार व छह सौ मीटर दौड़ में प्रतिमा को प्रथम स्थान हासिल हुआ। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सौ, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ में रामकरण ¨बद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रीति पाल, सौ मीटर दौड़ में आकांक्षा पटेल, दो सौ मीटर दौड़ में अनुष्का को प्रथम स्थान मिला। खो-खो प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर मंगुरा की टीम प्रथम रही। इसी तरह डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, आदि खेलों में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। संपूर्ण प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के छात्र रामकरण ¨बद को चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर अमित उपाध्याय, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ¨बद, शशि प्रकाश यादव, प्रणव तिवारी, सत्यवीर सरोज, ब्रह्मप्रकाश दुबे और विनय कुमार वर्मा आदि थे।