कोरोना.. पीड़ित होने के अफवाह पर मची रही अफरा-तफरी
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सराय गांव में मुंबई से आई महिला को कोरोना वायरस से प्रभावित होने की अफवाह पर अफरा-तफरी मची रही। गांव निवासी इंदिरा देवी मुंबई में रहती थी। बुधवार को घर लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को वह सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराकर घर चली गई।
जासं, सुरियावां (भदोही) : दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सराय गांव में मुंबई से आई महिला को कोरोना वायरस से प्रभावित होने की अफवाह पर अफरा-तफरी मची रही। गांव निवासी इंदिरा देवी मुंबई में रहती थी। बुधवार को घर लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को वह सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराकर घर चली गई। कुछ देर बाद फिर स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल पहुंची तो डाक्टर ने संदिग्ध कोरोना वायरस लक्षण का संदिग्ध मानकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस को फिनायल एवं कीटनाशक दवा के मशीन द्वारा छिड़काव करके गाड़ी की धुलाई की गई। डाक्टरों की जांच में कोई लक्षण न मिलने पर परिजनों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत महसूस किया।