नगर में घूम रहे मवेशी परेशानी का कारण बने
गोपीगंज नगर में हर समय घूमते बेहसहारा पशु लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार की रात अचानक एक दर्जन मवेशी बाजार में घूमते मिले या बीच सड़क पर जुगाली करते रहे।

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर में हर समय घूमते बेहसहारा पशु लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार की रात अचानक एक दर्जन मवेशी बाजार में घूमते मिले या बीच सड़क पर जुगाली करते रहे। इससे आवागमन में परेशानी हुई। शासन ने नगर व गांवों में गो आश्रय स्थल बनाए हैं। जिला व नगर प्रशासन को निर्देश है कि सड़कों पर घूमते मवेशियों को पकड़कर गोशाला में रखा जाए लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। गांवों में फसल बर्बाद होने पर किसान उन्हें सड़कों पर हांक देते हैं। नगर में अचानक मवेशियों की संख्या बढ़ने से हर कोई परेशान हो गया। नागरिकों ने मवेशियों को पकड़कर गो आश्रय केंद्रों पर पहुंचाने की मांग की।
Edited By Jagran