अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा
अधिशासी अधिकारी खमरिया ने पांच अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नगर
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 12:10 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 12:10 AM (IST)
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा
जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : अधिशासी अधिकारी खमरिया ने पांच अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को औराई थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि नगर पंचायत की सुरक्षित जमीन पर राजेश, लालजी, रामजी, सभाजीत और सांजी ने अतिक्रमण कर लिया था। सरकारी संपत्ति को खाली भी कराया गया था। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने दोबारा कब्जा कर लिया। आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें