भूमि विवाद में फूंक दी कार, मुकदमा दर्ज
जासं घोसिया (भदोही) औराई क्षेत्र के चककेशवबाद फरोस गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद क
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 06:33 PM (IST)
जासं, घोसिया (भदोही) : औराई क्षेत्र के चककेशवबाद फरोस गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने कार में आग लगा दी। इस मामले में एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गांव निवासी अखिलेश कुमार उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी मेतई पटेल से भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मेतई पटेल ने यूपी 65 वी जेड 8010 कार में आग लग दी। पूरी कार खाक हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें