पराली जलाने पर हो सकती है जेल
जासं मोढ़ (भदोही) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि पराली एकदम न जलाए
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 08:10 PM (IST)
जासं, मोढ़ (भदोही) : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि पराली एकदम न जलाएं। इसका अनुपालन न करने वालों पर जुर्माने और जेल का भी प्रविधान है, इसके बाद भी गांवों में इस आदेश की खुलेआम अवहेलना हो रही है। गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाया जा रहा है। इसके चलते उठ रहे धुआं के गुबार से हर किसी की सांसों में जहर घुलता दिखाई पड़ रहा है। सुरियावां थाना क्षेत्र के गड़ेरियापुर में अन्य गांवों में पराली धड़ल्ले के साथ जलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें