Move to Jagran APP

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव, छह घायल

कोतवाली क्षेत्र के डुडवा कुकरौठी गांव में हुई बुधवार की देर शाम हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आट लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। घटना में दोनों पक्षों से एक महिला सहित 6 लोग घायल हो गए थे। जबकि पथराव के दौरान एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी बरकरार है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:03 AM (IST)
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव, छह घायल
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव, छह घायल

जागरण संवाददाता, भदोही : कोतवाली क्षेत्र के डुडवा कुकरौठी गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। पथराव भी हुआ, इसमें एक बाइक तोड़ दी गई। छह लोग एक ही पक्ष के घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनाव व्याप्त है।

loksabha election banner

गांव निवासी महेंद्र यादव व जवाहर यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एक पक्ष द्वारा शौचालय का निर्माण कराने के बाद विवादित भूमि पर नाली बनवाई जा रही थी, इसका बुधवार को देर शाम दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर बात बढ़ गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक दोनों ओर से छह लोग घायल हो चुके थेद। एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। घायलों का उपचार एमबीएस राजकीय अस्पताल में कराया गया। नईबाजार चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.