Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहयोग व समर्पण दिवस तहत शुक्रवार को पार्टी की महिला मोर्चा टीम ने कई मंडलों में कार्यक्रम कता आयोजन किया। पार्टी के लिए सहयोग व समर्पण भाव के साथ साथ मेरा परिवार भाजपा परिवार के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता खन्ना ने पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:55 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भाजपा महिला मोर्चा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जासं, भदोही : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहयोग व समर्पण दिवस तहत शुक्रवार को पार्टी की महिला मोर्चा टीम ने कई मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के लिए सहयोग व समर्पण भाव के साथ साथ मेरा परिवार भाजपा परिवार के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता खन्ना ने पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कहा कि किसानों, महिलाओं, पिछड़ों सहित समाज के हर तबके के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। इस दौरान लोकसभा चुनाव में पुन: भाजपा को जीत का तोहफा देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। महिला मोर्चा ने असनांव, महराजगंज, सुरियावां, भदोही, गोपीगंज, अभोली तथा ज्ञानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की ¨नदा की गई तथा शहीदों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे, सीमा उपाध्याय, महामंत्री नीलम दुबे ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.