भाजपाजनों ने किया बलिदानियों के परिवार का सम्मान
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में श्
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। ज्ञानपुर, गोपीगंज और चौरी, सुरियावां के अलावा कई स्थानों पर सांसद रमेश बिद की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि देश के बलिदानियों की स्मृति में उनके परिवार को सम्मानित किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद तमाम विवादास्पद मसलों को खत्म कर दिया गया। सीमा पर जवान लगातार राष्ट्र की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। सुनील मिश्रा, हीरालाल मौर्य, राकेश, बृजेश यादव, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें