Move to Jagran APP

जश्न में डूबी अयोध्या, उतारी गई भगवान श्रीराम की आरती

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) गोपीगंज क्षेत्र के छतमी गांव में आयोजित रामलीला के अंतिम

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 05:07 PM (IST)
जश्न में डूबी अयोध्या, उतारी गई भगवान श्रीराम की आरती
जश्न में डूबी अयोध्या, उतारी गई भगवान श्रीराम की आरती

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : गोपीगंज क्षेत्र के छतमी गांव में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन गुरुवार की रात लंका विजय कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जहां आयोजक मंडल ने भगवान श्रीराम की आरती व अभिनंदन किया तो वहीं उपस्थित जन समूह ने जयकारे लगाए।

loksabha election banner

लंका में रावण वध करने के पश्चात माता सीता की अग्नि परीक्षा कराई गई। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान ने पुष्पक विमान से अयोध्या की ओर प्रस्थान किया। इसकी सूचना उनके भाई भरत और अयोध्यावासियों को मिली तो पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा दिया गया। भगवान श्रीराम को अयोध्या पहुंचते ही पूरी नगरी जश्न में डूब गई। इस दौरान कुल गुरु वशिष्ट ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। उमड़ी दर्शकों की भीड़ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। आयोजक मंडल के अशोक कुमार पांडेय बच्चन, लाल बाबा, राजेंद्र पाठक, राजबली उपाध्याय आदि ने भगवान की आरती उतारी। इस दौरान स्व. बदन पांडेय को छतमी रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लड़के नागेंद्र पांडेय को दिया गया। इस मौके पर मुन्ना पांडेय, श्यामलाल पांडेय, संगम पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.