रैली निकालकर मतदान को किया जागरूक
मतदान के अधिकार का प्रयोग के लिए जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरुकि किया। मतदाता पहचान पत्र बनवाएं अपने मत का प्रयोग करें जैसे प्रेरित करते नारों के साथ विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट/गाइड के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नगर का भ्रमण कर लोगों को मतदाता पहचान पत्र व मतदान की महत्ता से परिचित कराया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : मतदान के अधिकार का प्रयोग के लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मतदाता पहचान पत्र बनवाएं, अपने मत का प्रयोग करें जैसे प्रेरित करते नारों के साथ विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट/गाइड के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नगर का भ्रमण कर लोगों को मतदाता पहचान पत्र व मतदान की महत्ता से परिचित कराया।
कॉलेज परिसर से निकले छात्र-छात्राएं कोतवाली, दुर्गागंज त्रिमुहानी, गोयल गली होते हुए नगर का भ्रमण किया। पुन: कॉलेज पहुंचकर रैली का समापन किया गया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने कहा कि 18 वर्ष उम्र के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कर अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करें। रैली में विकास भारती, रमेश कुमार सिंह, डॉ. अशोक त्रिपाठी, रामगोपाल आदि थे। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय संसारापुर में मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र, संजना सिंह, दिलीप दुबे व श्वेता आंनद मिश्र मौजूद थे।