निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन कल
जासं ज्ञानपुर (भदोही) निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद की 20 अक्टूबर को होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लग गए हैं। वह सोमवार को गोपीगंज में स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एमएलसी बनने के बाद पहली बार जिले में आ रहे डा. संजय निषाद का भव्य स्वागत किया जाएगा। निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता विपुल दुबे ने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन से एक बार फिर सूबे में सरकार बनेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस 100 सीटों के अंदर ही सिमट कर रह जाएगी। सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी उत्साहित हैं। इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. एस लाल निषाद ने संजय गुप्ता को व्यापार मंडल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर सुशील निषाद, राधेश्याम निषाद, सुभाष निषाद, जवाहरलाल, लल्लू निषाद, अमल श्रीवास्तव, अमृत यादव, शारदा प्रसाद, नंदलाल आदि थे।