ओवरलोड 11 ट्रकों से 4.50 लाख की होगी वसूली
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 11 ट्रकों का चालान किया। तमाम हिदायत व सख्ती के बाद भी ओवर लोडिग पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। विशेषकर ट्रकों पर ओवरलोडिग जारी है
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:36 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 11 ट्रकों का चालान किया। तमाम हिदायत व सख्ती के बाद भी ओवर लोडिग पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। विशेषकर ट्रकों पर ओवरलोडिग जारी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। बताया कि 11 वाहन पर ओवरलोड सामान पाया गया। जुर्माना स्वरूप 4.50 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। किसी भी दशा में ओवरलोडिग नहीं होने दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें