जासं, भदोही : लंबे समय से परिवहन निगम की बस सेवा से वंचित यात्रियों को नवरात्र में राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने नवरात्र से 40 बसों को सड़क पर उतारने की योजना बनाई है। अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। जौनपुर से मीरजापुर हाईवे पर 50 बसों के संचालन का आदेश हैं। दोनों डिपो से 20-20 बसों का संचालन किया जाएगा।
वर्तमान समय में जौनपुर डिपो द्वारा छह बसों का संचालन हो रहा है, जबकि मीरजापुर डिपो से दो बसें चल रही हैं। लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। निजी बसों से अधिक किराया वसूलने के कारण लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग स्थित जौनपुर-मीरजापुर के बीच कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब होने से सीमित बसें चल रही हैं, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। लाकडाउन से पहले जौनपुर-मीरजापुर वाया भदोही मार्ग पर 18 बसों का संचालन किया जा रहा था। कोविड के कारण यात्रियों की संख्या कम होने से जौनपुर डिपो द्वारा छह बसें चलाई जा रही हैं। मीरजापुर डिपो की दो बसों का संचालन हो रहा है। 17 अक्टूबर से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुरुआत में 20-20 बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या का आकलन करने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-विजय श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, एआरएम, जौनपुर डिपो
भदोही में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे