प्रधान सहित छह पर 3.25 लाख जुर्माना
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) तहसीलदार औराई की अदालत ने हरिनारायणपुर के ग्राम प्र
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : तहसीलदार औराई की अदालत ने हरिनारायणपुर के ग्राम प्रधान सहित छह पर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में 3.25 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है। भूमि से बेदखल करते हुए धनराशि की वसूली करने का आदेश दिया है।
ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान अनिल कुमार दुबे पुत्र उदयनाराण, दशरथ, संती देवी पत्नी विजय नारायण, गुरुदेव विश्वकर्मा, सुभाषचंद्र, जितेंद्र देव आदि ने ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर पक्का मकान बना लिया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मामले की जांच कर तहसीलदार की अदालत में वाद पंजीकृत कराया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ग्राम प्रधान पर 65, 000 जुर्माना अधिरापेति किया है। इसके अलावा पांच अन्य के खिलाफ 52,000- 52,000 का अर्थदंड लगाया है। चेताया है कि अर्थदंड जमा न करने पर राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।