राशन देने से पहले 275 गरीबों से लगवाया अंगूठा
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारकों को सस्ते दर
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारकों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए स्थापित कोटे की दुकानों पर मनमानी की शिकायत थम नहीं रही है। शासन-प्रशासन जितना सख्त हो रहा है फर्जीवाड़े में लगे कोटेदार उतना ही मनबढ़ होते जा रहे हैं। इसी तरह के सामने आए मामले में अभोली ब्लाक के हरदुआं गांव की कोटेदार गायत्री के खिलाफ शुक्रवार को दुर्गागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
दरअसल, हरदुआं गांव में वितरण के लिए 18 नवंबर को खाद्यान्न मिला था। जबकि कोटेदार द्वारा इसके पहले ही 275 लाभार्थियों से ई पास मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया। मामले में हुई शिकायत को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पूरी गंभीरता के साथ लिया। उनके निर्देश पर कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक सुरियावां संगीता यादव ने मुकदमा दर्ज कराया।