264 कार्मियों ने किया मतदान
विभूति नारायण इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान कार्मिकों को मतदान करने की व्यवस्था किया गया है। इसके लिए विधानसभा वार मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:21 AM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विभूति नारायण इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान कार्मिकों को मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 264 मतदान कर्मियों ने अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलट के माध्यम से किया।
भदोही लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 1293 बूथों पर 5,172 कर्मचारी लगेंगे। इसके अलावा 520 कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे। साथ ही सरकारी वाहनों के चालक को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से जनपद के रहने वाले कर्मचारी अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें