बाढ़ प्रभावित 15 गांव के किसानों को नहीं मिला मुआवजा
बाढ़ की त्रासदी से उजड़े किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। उप जिलाधिकारी औराई और ज्ञानपुर की रिपोर्ट के बाद भी किसानों की क्षतिपूर्ति नहीं हो पाई है।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही) : बाढ़ की त्रासदी से उजड़े किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। उप जिलाधिकारी औराई और ज्ञानपुर की रिपोर्ट के बाद भी किसानों की क्षतिपूर्ति नहीं हो पाई है। गंगा में पानी से सैकड़ों किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो गई।
गंगा जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से छेछुआ सहित एक दर्जन तटवर्ती गांवों के किसानों के खेत में खड़ी फसल डूब गई थी। कड़ी परिश्रम से तैयार किए फसल को बर्बाद होते किसान देखते रह गए। उनके आंख से खून की आंसू निकल रहे थे। उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर की ओर से 13 और औराई ने दो गांवों के प्रभावित किसानों की रिपोर्ट भेजी थी। धीरे-धीरे एक पखवारा बीत गया, लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों ललित नारायण तिवारी का कहना है दो बीघा बाजार गंगा के पानी से डूबकर नष्ट हो गया तो गोविद यादव, श्रवण मिश्रा, राजेंद्र मिश्र आदि किसानों का फसल बर्बाद हो चुका है। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत और कर्ज लेकर जुताई और बोआई कराए थे। इस साल ज्वार और अरहर की फसल भी बहुत अच्छी हुई थी। गंगा की बाढ़ से सब कुछ डूबकर बर्बाद हो चका है। प्रशासन की ओर से भी भरोसा दिलाया गया था लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।