Move to Jagran APP

पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए 1294 बीएलओ

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) फोटोयुक्त विधानसभा मतदाता सूची अभियान में 1294 बीएलओ लगाए ग

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:24 PM (IST)
पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए 1294 बीएलओ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : फोटोयुक्त विधानसभा मतदाता सूची अभियान में 1294 बीएलओ लगाए गए हैं। इसके साथ ही 701 पदाभिहित अधिकारी और 125 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान 17 नवंबर को चलाया जाएगा। 15 जनवरी 2021 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

loksabha election banner

निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी दे दी। आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जेंडर रेशियो को लेकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। जनगणना के अनुसार 1,000 पुरुष पर 927 महिला हैं जबकि मतदाता सूची में प्रति 1,000 पुरुष में 827 महिला मतदाता हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि जेंडर रेशियों में काफी अंतर है। महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में सूची में शामिल करने को कहा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि 22 नवंबर, 28 नवंबर, पांच दिसंबर और 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक जनवरी 21 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और किसी निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत नहीं है तो फार्म-6 भरकर अपना नाम बढ़ा सकते हैं। नये मतदाता फार्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएंगे। इसका उपयोग कर पहचान पत्र जारी कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.