स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली महिला
बस्ती : बस्ती रेलवे स्टेशन पर बेहोशी हालत में एक महिला मिली। यात्रियों की सूचना पर राजकीय
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 12:01 AM (IST)
बस्ती : बस्ती रेलवे स्टेशन पर बेहोशी हालत में एक महिला मिली। यात्रियों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसआइ रमेश यादव पहुंच गए। महिला के होश में न आने पर उसको तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी थाना निरीक्षक आरके मिश्र ने बताया कि महिला अचानक स्टेशन पर बेहोश हो गई थी। नाम व पता की जानकारी नहीं हो पाई है। अस्पताल में होश आने पर ही कुछ पता चलेगा। महिला की आयु 50 वर्ष के करीब है, देखने में अस्वस्थ लग रही थी। इलाज चल रहा है। (जासं.)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें