Move to Jagran APP

गेहूं क्रय केंद्रों पर कांग्रेस का धरना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार से जब गेहूं क्रय केन्द्रों पर खरीद न किये जाने की शिकायत की तो सरकार की ओर से जबाब दिया गया कि किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 11:35 PM (IST)
गेहूं क्रय केंद्रों पर कांग्रेस का धरना
गेहूं क्रय केंद्रों पर कांग्रेस का धरना

बस्ती: मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और दक्षिण दरवाजा स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर धरना देकर सरकार को आईना दिखाया। कहा सरकार दावा कर रही है,खरीद हो रही है जबकि हकीकत यह है क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है।

prime article banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार से जब गेहूं क्रय केन्द्रों पर खरीद न किये जाने की शिकायत की तो सरकार की ओर से जबाब दिया गया कि किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसी सच्चाई का पता लगाने के लिये जब कांग्रेस पदाधिकारी जनपद के पांच क्रय केन्द्रों पर पहुंचे तो पता चला कि यह केन्द्र बंद हैं और 15 जून से ही गेहूं की खरीद ठप है। जबकि प्रदेश सरकार ने 22 जून तक गेहूं खरीद की घोषणा की थी। अंकुर वर्मा ने कहा कि किसान चौतरफा मार झेल रहा है, सरकार का दावा झूठा है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बाकी है। बस्ती, वाल्टरगंज चीनी मिल बंद है और गेहूं खरीद क्रय केन्द्र बंद पड़े हैं। जिन किसानों का गेहूं बिक भी गया है वे भुगतान के लिये भटक रहे हैं। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि पार्टी नेताओं ने दक्षिण दरवाजा, ओडवारा, विक्रमजोत विकास खण्ड के अमोढा, साऊंघाट ब्लाक के बाघडीह आदि क्रय केन्द्रों पर स्थितियों का जायजा लिया, सभी गेहूं खरीद केन्द्र बंद मिले। किसानों ने बताया कि खरीद का कार्य 15 जून से ही बंद है।

सहकारी गेहूं क्रय केन्द्र दक्षिण दरवाजा के साथ ही अनेक स्थानों पर पर धरना देने वालों में पूर्व कर्नल एके सिंह, रविन्द्र सिंह राजन, संजीव त्रिपाठी, नवीन कन्नौजिया,ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, अमित सिंह, गंगा मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, अलीम अख्तर, महेन्द्र श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्दीकी, मो. सिद्दीक, पवन वर्मा, अनुराग पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, लक्ष्मीकान्त मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.