Move to Jagran APP

मोदी लहर में हर्रैया और रुधौली ने दिलाई जीत

दो विधानसभा क्षेत्रों में लाख के पार पहुंचा वोटों का ग्राफ

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:22 AM (IST)
मोदी लहर में हर्रैया और रुधौली ने दिलाई जीत
मोदी लहर में हर्रैया और रुधौली ने दिलाई जीत

बस्ती : मोदी लहर में दूसरी बार जीते भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी को वैसे तो बस्ती के पांच में से तीन विधान सभाक्षेत्रों में बढ़त मिली लेकिन हर्रैया और रुधौली के मतदाताओं का सपोर्ट निर्णायक रहा। इन दोनों जगहों से भाजपा के वोट का ग्राफ लाख के पार पहुंचा।

loksabha election banner

सदर विधानसभा में कांटे की टक्कर हुई तो महादेवा और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त खानी पड़ी। बस इतना था कि मोदी का अंडर करंट हर ओर दिखा। कहीं कम तो कहीं ज्यादा। गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी और भाजपा प्रत्याशी द्विवेदी के बीच चुनावी जंग दिलचस्प रहा। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए। 2017 के पहले राजकिशोर हर्रैया सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। हरीश को इस विधानसभा से कुल एक लाख 8 हजार 319 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद को 65 हजार 715 मत मिले। यहां भाजपा को 42 हजार 604 वोट से बढ़त मिली। रुधौली विधानसभा भी भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहा। यहां एक लाख 961 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी ने यहां टक्कर दी लेकिन वह भाजपा से 5 हजार 339 मत से पीछे रह गए। गठबंधन को यहां 95 हजार 622 मत मिले। सदर विधानसभा में भी लड़ाई कांटे की थी। 90 हजार 715 वोट गठबंधन को मिला तो भाजपा को 92 हजार 162 वोट मिले। यहां भाजपा को 1447 वोट से बढ़त मिली। महादेवा और कप्तानगंज में गठबंधन भारी पड़ा। कप्तानगंज में उसे 93866 मत मिले जबकि भाजपा यहां 10948 वोट से पीछे रही। महादेवा में भी गठबंधन आगे निकला। यहां 91 हजार 723 मत पाकर गठबंधन प्रत्याशी ने 6 हजार 869 वोट से बढ़त ली थी। यहां भाजपा को कुल 84 हजार 854 वोट मिले।

--------------

हरीश द्विवेदी- 471162 वोट

रामप्रसाद चौधरी- 440808 वोट

राजकिशोर सिंह- 86920 वोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.